हाउसिंग सोसायटी के नियम: क्या मैनेजिंग कमेटी ही है सोसायटी की सर्वेसर्वा? जानिए अध्यक्ष और सदस्यों के अधिकार
Housing Society Rules and Rights: महाराष्ट्र में लाखों लोग को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद आज भी कई सदस्यों को सोसायटी के नियम, अधिकार और जिम्मेदारियों की पूरी जानकारी नहीं होती। इसी वजह से कई बार सोसायटी के कामकाज को लेकर विवाद पैदा हो जाते हैं। सबसे आम गलतफहमियों में से एक यह है कि अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष या मैनेजिंग कमेटी ही सोसायटी की सर्वेसर्वा होती है और वह अपनी मर्जी से कोई भी फैसला ले सकती है। वास्तव में ऐसा नहीं है। महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव सोसायटीज एक्ट, 1960 के तहत सोसायटी के कामकाज में जनरल बॉडी और मैनेजिंग कमेटी दोनों की अलग-अलग भूमिका और अधिकार तय किए गए हैं। कानून के अनुसार, निर्धारित कानूनी ढांचे के अधीन सोसायटी की अंतिम अथॉरिटी जनरल बॉडी के पास होती है, जबकि सोसायटी के प्रबंधन की जिम्मेदारी मैनेजिंग कमेटी की होती है। तो आखिर अध्यक्ष, सचिव, मैनेजिंग कमेटी और आम सदस्यों के अधिकार क्या हैं? आइए आसान भाषा में समझते हैं। जनरल बॉडी की क्या भूमिका है? हाउसिंग सोसायटी के सभी पात्र सदस्य मिलकर जनरल बॉडी का हिस्सा होते हैं। सोसायटी के महत्वपूर्ण मामल...